जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को गोलमुरी-सह-जुगसलाई एवं पोटका प्रखंड तथा अंचल कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों, राजस्व मामलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान और अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद और परिमार्जन से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं प्रखंड कार्यालयों में 15वें वित्त आयोग, मनरेगा और आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- पोटका प...