जमशेदपुर, मार्च 21 -- जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 40 से अधिक लोगों से शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में मुलाकात की उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान इलाज, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, पीएम आवास, जमीन विवाद, स्कूल में बच्चों की फीस, म्यूटेशन के संबंध में, जमीन पर अवैध कब्जा, एलपीजी सिलेंडर से संबंधित समस्या समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं को मांगपत्र के माध्यम से रखा गया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समाधान के लिए अग्रसारित किया। साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। हालांकि कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। शेष आवेदनों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.