जामताड़ा, मई 27 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। डीसी आलोक कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 50 से अधिक फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं।

समस्याओं का समाधान जनता दरबार में साप्ताहिक हटिया स्थल में अतिक्रमण, जमीन से जुड़े विवाद, मनरेगा मजदूरी भुगतान, सीनियर सिटीजन की समस्याएं, रोजगार की मांग, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भू-अर्जन, आवास की दूसरी किस्त का भुगतान, आंगनवाड़ी केंद्रों के लगातार बंद रहने, ग्राम प्रधान से संबंधित मामला, चापाकल की खराबी, अंबेडकर आवास योजना, भू-अर्जन मुआवजा राशि, मंईयां सम्मान योजना की राशि, आपसी बंटवारा एवं अवैध कब्जा, सीएससी संचालकों द्वारा अधिक राशि की मांग, राशन कार्ड में नाम जोड़ने सहित कई शिकायतें श...