कोडरमा, फरवरी 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद झुमरी तेलैया, नगर पंचायत डोमचांच एवं नगर पंचायत कोडरमा में संपन्न हुए चुनाव को लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने प्रेस वार्ता कर सभी को बधाई दी। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी के सहयोग और समन्वय से चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों तथा अन्य संबंधित कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीसी ने आम मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है। उन्होंने चुनाव कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद और बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.