डीसी ने कोनार प्रमंडल में विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश
गिरडीह, मई 22 -- बगोदर, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को कोनार प्रमंडल बगोदर एवं कोनार प्रमंडल डुमरी क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को दो टूक निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य प्रगति में तेजी लाने, तकनीकी मानकों का पालन करने एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.