धनबाद, अगस्त 30 -- डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के तहत बेलगड़िया क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीसी ने पुनर्वासित परिवारों को बुनियादी सुविधाएं और रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने से जुड़ी सभी योजनाओं की बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, प्राइमरी व सेकेंडरी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों की समीक्षा की। हेल्थ सब-सेंटर, आवासों की मरम्मत, निर्बाध जलापूर्ति, सड़क निर्माण, सुरक्षा, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन सहित अन्य कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की।ड...