डीसी ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा
हजारीबाग, मई 27 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। डीसी हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और छात्रावासों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों के छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। छात्रावासों में प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, स्वच्छता और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने को कहा गया है। जिले में बंद पड़े छात्रावासों को पुनः क्रियाशील बनाने के लिए विशेष पहल की गई है।डीसी यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईयां और सर्वजन पेंशन के छूटे पात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.