गुमला, फरवरी 11 -- गुमला प्रतिनिधि। डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को केसीसी,ऋण माफी,फसल राहत,उद्योग,सहकारिता,पशुपालन सहित अन्य विभागों की प्रगति-उपलब्धि की समीक्षा की गयी। डीसी ने फसल राहत योजना में मद में व्यय को बढ़ाने व पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित करने का निर्देश दिया। डीसी ने किसानों के हितकारी व उनके आर्थिक उत्थान से जुड़े अभियान को ससमय शत प्रतिशत पात्र लाभूकों को लाभान्वित करने की दिशा में तमाम विभागों को अपने स्तर पर सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिये। धान अधिप्राप्ति की अद्यतन जानकारी के साथ डीसी ने लैंपस को पंजीकरण संख्या बढ़ाने को बहा। इसी कड़ी में सिसई में निर्मित कृषि पाठशाला के सामने भूमि विवाद के मामले में सीओ को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिये। बैठक ...