डीसी ने किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन
दुमका, मई 13 -- उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को समाहरणालय भवन परिसर स्थित हेल्प डेस्क का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि समाहरणालय आने वाले आमजनों को विभिन्न कार्यालयों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी तथा उन्हें सही विभाग एवं संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचने में सुविधा होगी। उपायुक्त ने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजनों को आवेदन प्रक्रिया, विभागीय जानकारी, जन शिकायत निवारण, विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजनों को बेहतर एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराना है। हेल्प डेस्क इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। समाहरणा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.