साहिबगंज, जनवरी 20 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को स्नेह स्पर्श वृद्ध आश्रम एवं बाल गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने आश्रम एवं बाल गृह में रह रहे वृद्धजनों एवं बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। डीसी ने भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधा, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था तथा बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक विकास से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप समुचित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कहा कि वृद्धजनों एवं बच्चों की देखभाल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यक सुधारात्मक कद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.