डीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण,कहा सुविधा है तो मरीजों को लाभ मिलना चाहिए
साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज। डीसी दीपक कुमार दूबे ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। डीसी ने अस्पताल के ओपीडी, आइपीडी, प्रसव वार्ड, एसएनसीयू , डेंटल समेत अन्य विभागों की बारी-बारी से जायजा लेते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओ के बारे में जानकारी ली। डीसी ने डेंटल विभाग में होने वाले काम व मरीजों को क्या-क्या सुविधा दी जा रही है, इस बारे में संबंधित डॉक्टर से जानकारी ली। वहां मौजूद मरीजों से भी आवश्यक पूछताछ की। इसी क्रम में डीसी ने अल्ट्रासाउंड कक्ष का जायजा लेते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर यहां सुविधा है तो मरीजों को इसका बेहतर लाभ मिलना चाहिए। डीसी ने कहा की यहां जो भी कमी है, उसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल के मॉड्यूलर ऑपेरशन थिएटर, ब्लड बैंक, सेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.