लातेहार, नवम्बर 26 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों एवं वार्डों का गहन अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं जायजा लिए। डीसी के द्वारा आईसीयू, ओपीडी, एसएनसीयू, प्रसव वार्ड, एमटीसी, डायलिसिस यूनिट, जांच केंद्र, जिरियाट्रिक वार्ड, दवा भंडार (स्टॉक) समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने हेतु संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश दिए।उन्होने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.