जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं वरीय अधिकारियों संग समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रवेश-निकास व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों एवं अन्य बिंदुओं पर जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए। मौके पर अनुमंडल पदाधि...