डीसी ने किया वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव का लिया जायजा
गढ़वा, जून 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बुधवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा, संरक्षण और रख-रखाव व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
सुरक्षा मानकों का अनुपालन निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा अभिलेखों के संधारण की गहन जांच की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सुरक्षा प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों तथा अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की बारीकी से समीक्षा की।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.