डीसी ने किया विभिन्न सरकारी कार्यालयो का निरीक्षण
सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। होली अवकाश के बाद गुरुवार को सरकारी कार्यालय खुलने के बाद डीसी कंचन सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, परियोजना निदेशक आईटीडीए सह कल्याण कार्यालय, भवन निर्माण, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला आपूर्ति शाखा, जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, जिला पंचायती शाखा, आत्मा सिमडेगा तथा बाल संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, संचालित कार्यों की प्रगति तथा परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। मौके पर नजारत उप समाहर्ता -सह- सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.