दुमका, दिसम्बर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को रिमांड होम, वृद्धाश्रम, मूकबधिर विद्यालय, नेत्रहीन विद्यालय एवं बाल गृह बालक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने इन सभी संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि कुल 20 वृद्धजन यहां रह रहे हैं और समुचित सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम परिसर में लगे हेल्थ कैंप का भी निरीक्षण किया, जहां सभी निवासियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां उपलब्ध करायी गयी थीं। उपायुक्त ने वृद्धजनों के बीच कंबल एवं शॉल वितरण करने का निर्देश देते हुए स्वयं भी शॉल वितरित किए। वृद्धजनों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.