डीसी ने किया मिलेट मिशन के तहत मडुवा खेती का निरीक्षण
सिमडेगा, मई 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत डीसी ने प्रखंड के बंगरू पंचायत अंतर्गत खुटीटोली गांव में मडुवा खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के लगभग 70 किसानों द्वारा 200 एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही मडुवा खेती का अवलोकन किया गया। किसानों के सामूहिक प्रयास एवं खेती के प्रति उनकी सक्रियता की उपायुक्त ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान डीसी स्वयं खेत में पहुंचे और किसानों के साथ मडुवा की कटाई में भाग लिया। उन्होंने खेती के लिए उपयोग किए जा रहे आसपास के तालाबों का भी निरीक्षण किया तथा सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तालाबों की आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बताया गया कि योजना के तहत मडुवा की खेती करने वाले किसानों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.