सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर डीसी कंचन सिंह ने सिमडेगा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना/काउंटिंग हॉल, डिस्पैच सेंटर और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीसी ने कॉलेज परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के ठहराव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भवन की विशेष साफ-सफाई, पानी के टैंकर की व्यवस्था, मोबाइल यूनिट शौचालय की उपलब्धता तथा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने हेतु नगर परिषद के प्रशासक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के समुचित अधिष्ठापन करने, मुख्य द्वार के बाहर बैरिकेडिंग, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा...