सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर मंगलवार की रात सिमडेगा कॉलेज स्थित बज्रगृह का अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता के साथ बज्रगृह सीलिंग का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रामविलास बड़ाइक सेराफिनुस कुल्लू, ओलीभर लकड़ा, तपेश्वर बड़ाइक, संदीप डुंगडुंग, फुलजेंसिया बिलुंग, तनवीर अहमद, जावेद खान उपस्थित थे। जिला प्रशासन के इस कार्य से सभी अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता संतुष्ट हुए तथा उनके द्वारा जिला प्रशासन के इस कार्य की सराहना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...