कोडरमा, फरवरी 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत संचालित पलाश मार्ट का उद्घाटन गुरुवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ऋतुराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित हर्बल अबीर को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त ऋतुराज ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों से अपील की कि होली के पावन अवसर पर रासायनिक रंगों के बजाय जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा तैयार प्राकृतिक एवं सुरक्षित हर्बल अबीर का अधिक से अधिक उपयोग करें। कहा कि यह अबीर प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया गया है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित है और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम ह...