सिमडेगा, दिसम्बर 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह सोमवार की देर शाम कोलेबिरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता तथा छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। डीसी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कक्षाओं की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने विद्यालय के मेस का भी निरीक्षण किया और छात्रों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा पोषण स्तर का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं के रहन-सहन, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, साफ-सफाई, आधारभूत संरचना, किचन शेड एवं विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.