सिमडेगा, सितम्बर 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने समेकित जनजातीय विकास अभिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित योजनाओं एवं संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की। कैश बुक, सेवा संपुष्टि सहित अन्य पंजियों का अवलोकन कर उनके संधारण एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। डीसी ने एकलव्य आवासीय विद्यालय, गरजा में अब तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं होने पर जानकारी ली। उन्होंने सरना-मसना एवं कब्रिस्तान घेराबंदी तथा धुमकुड़िया भवन निर्माण योजनाओं की प्रगति और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। लाभुक समितियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के आलोक में कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित योजनाओं के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ 30 सितंबर को बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला स्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित थे।- ...