रामगढ़, मई 13 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने जिला के वरीय अधिकारियों के काफिले संग बुधवार को क्षेत्र के सुगिया स्थित बिरहोर टोला पहुंच कर हाल जाना। यहां मुखिया खगेश्वर महतो व उप प्रमुख पिंटू कुमार ने अधिकारियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान डीसी वहां निवास करने वाले बिरहोर परिवारों से मिलकर सरकारी योजना का लाभ मिलने के बाबत जानकारी लिया। वहां की महिलाओं ने रोजी रोजगार के उपाय देने की मांग की। डीसी ने आश्वासन दिया कि कुछ उपाय की जाएगी। वहीं एक बिरहोर परिवार को आवास देने का निर्देश मांडू बीडीओ अमित मिश्रा को दिया। इससे पूर्व डीसी, डीडीसी आशीष अग्रवाल, गोपनीय शाखा पदाधिकारी रवींद्र गुप्ता, सीओ मांडू तृप्ति विजया कुजूर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वर्षा रानी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिमल कुमार बेदिया के साथ सुगिया मिडिल स...