लातेहार, मई 16 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार ने शनिवार को जिला कंट्रोल रूम एवं अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले का अद्यतन प्रतिवेदन संधारित रखें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। अनुमंडल कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा अभिले...