सिमडेगा, मार्च 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने ऑफिसर कॉलोनी का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलोनी में बच्चों के खेलने और परिवारों के लिए शाम बिताने हेतु पार्क विकसित करने की पहल की। डीसी ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने नप को कॉलोनी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिया। डीसी ने कहा कि कॉलोनी में कई पदाधिकारी एवं कर्मियों के परिवार निवास करते हैं, ऐसे में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने डी टाइप क्वार्टर का निरीक्षण कर खाली पड़े क्वार्टर को आवंटित करने हेतु संबंधित ...