चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा। निर्वाचन आयोग के तय गाइडलाइन के आलोक में बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने बुधवार को चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जेनरेटर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों की सीलिंग आदि का जायजा लिया गया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग भी मौजूद थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...