बोकारो, जून 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को कैंप-टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा, रखरखाव और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करना था।

निरीक्षण का उद्दिष्ट निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्रों, यूपीएस बैकअप तथा अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निर...