दुमका, मार्च 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से संचालित आपनार आतो कामी कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए माह अप्रैल 2026 में प्रखंड स्तर पर इस कार्यक्रम को संचालित करने का निर्देश दिया। आपनार आतो कामी कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा कुल 2301 प्रवासी श्रमिकों का निबंधन कराया गया है। वहीं जिला नियोजन कार्यालय द्वारा स्थानीय रोजगार हेतु इच्छुक कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस का...