देवघर, अगस्त 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 की आगामी दूसरी सोमवारी के मद्देनजर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद और अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुलभ जलार्पण और सुव्यवस्थित मेला संचालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने शनिवार को मेला क्षेत्र स्थित इंटीग्रेटेड मीडिया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- रूटलाइन की व्यवस्था को रखें दुरुस्त: उपायुक्तप्रशासन की तैयारी इस दौरान डीसी ने वहां तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र की सघन निगरानी, विधि व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कंट्रोल रूम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।सुरक्षा के उपकरण सीसीटीवी और तकनीकी उपकरणों के माध्यम से ...