लातेहार, जून 8 -- लातेहार,संवाददाता। लातेहार के डीसी संदीप कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित जनसंपर्क कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि कार्यालयों में स्वच्छता का पालन करने से न केवल बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करती है, बल्कि आम नागरिकों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डीसी ने समाहरणालय परिसर का भी भ्रमण कर विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, कचरे का उचित निष्पादन करने तथा सभी कार्यालयों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मियो...