सराईकेला, मार्च 12 -- सरायकेला,संवाददाता। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर बालिकाओं से संवाद किया। विद्यालय में संचालित शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं अध्ययन-अध्यापन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का पूर्ण लाभ उठाते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य में बेहतर करियर की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने किशोरियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इस दौरान डीसी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, छात्रावास, भोजनालय एवं स्वच्छत...