गुमला, मार्च 10 -- गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।डीसी ने बिजली व्यवस्था, फायर सिस्टम, बैलेट यूनिट हॉल सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान डीडीसी दिलेश्वर महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक भ्रमणगुमला। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी दस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय...