डीसी ने अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी का दिया निर्देश
रांची, मई 8 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिले में अवैध क्लीनिकों और भ्रूण लिंग जांच पर रोक लगाने के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट से संबंधित जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललित रंजन पाठक ने बताया कि जिले में वर्तमान में एक्ट के तहत नौ अल्ट्रासाउंड क्लीनिक संचालित हैं। नए क्लीनिक संचालन के लिए अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उपायुक्त ने जिला और प्रखंड स्तर पर जांच टीम गठित कर नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों में चिकित्सकों की उपलब्धता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.