सराईकेला, अप्रैल 19 -- सरायकेला। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने समाहरणालय सभागार में शनिवार को अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान के निर्माण के संबंध में मल्टी-स्टेक होल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य खरकई नदी का समग्र विकास करना है। इसके अंतर्गत नदी से संबंधित सभी तालाबों, नालों एवं एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है, ताकि नदी को पुनर्जीवित करते हुए प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल के माध्यम से नदी तटों एवं शहरी जल निकायों का सौंदर्यीकरण करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान की जाएगी। पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में भी यह योजना महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.