डीसी ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर किया माल्यार्पण, श्रद्धांजलि
देवघर, जून 30 -- देवघर,प्रतिनिधि हूल दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने अपने गोपनीय कार्यालय में अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपायुक्त ने हूल विद्रोह के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध प्रारंभ हुआ यह विद्रोह हमारी आजादी की जंग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली अध्याय है। इसमें हमारे आदिवासी वीरों और वीरांगनाओं ने अपने प्राणों का बलिदान देकर राष्ट्रप्रेम की अनुपम मिसाल कायम की थी। उन्होंने जिलेवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे असंख्य वीर बलिदानियों के त्याग, साहस और कुशल नेतृत्व से हमें सीख लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- आदिवासी सांस्कृतिक विकास परिषद ने मनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.