गुमला, मार्च 15 -- गुमला, संवाददाता। नगर परिषद गुमला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुन्तला उरांव और सभी 22 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अध्यक्ष शकुन्तला उरांव सहित सभी वार्ड पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रतिनिधि निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समारोह में अपर समाहर्ता एसके बड़ाईक , डीसीएलआर राजीव कुमार, एसडीओ सदर राजीव नीरज सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी, कर्मी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। रमेश चीनी बने नगर परिषद के उपाध्यक्षशपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.