गुमला, अप्रैल 22 -- डुमरी प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के दूरस्थ पीवीटीजी गांव लिटीयाचूंआ और गनीदारा में बुधवार को आयोजित सैचुरेशन विशेष शिविर प्रशासनिक सक्रियता और जनसहभागिता का उदाहरण बना। शिविर में डीसी दिलेश्वर महत्तो ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन सैचुरेशन अप्रोच के तहत कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाए। यह भी पढ़ें- योग्य लाभुकों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : डीसी साथ ही आयुष्मान भारत,पेंशन, प्रधानमंत्री आवास और आधार पंजीकरण जैसी ...