डीसी खुद फोटोकॉपी कर 24 घंटे में दिलाया पेंशन और आयुष्मान कार्ड
रांची, मई 17 -- रांची, संवाददाता। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। 16 मई को करीब दोपहर 2 बजे उपायुक्त अपने कार्यालय से बैठक के लिए सभागार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान समाहरणालय के दरवाजे पर 85 वर्षीय बुजुर्ग राधेश्याम नाथ उनका इंतजार करते मिले। उपायुक्त की नजर बुजुर्ग पर पड़ते ही उन्होंने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया, बैठाया और समाहरणालय आने का कारण पूछा। किशोरगंज निवासी राधेश्याम नाथ ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन की आवश्यकता है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं उनके दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने खुद पासबुक और आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराई तथा बुजुर्ग को आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द ही दोनों योजनाओं का लाभ मिलेगा। उपायुक्त के व्यवहार और कार्यश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.