हजारीबाग, अप्रैल 30 -- हजारीबाग। प्रेस क्लब हजारीबाग का एक प्रतिनिधिमंडल 30 अप्रैल को अध्यक्ष उमेश प्रताप के नेतृत्व में हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उनके माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग में 28 अप्रैल 2026 को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। साथ ही जिले में मान्यता प्राप्त निबंधित अखबार और न्यूज चैनल के अधिकृत पत्रकारों की सूची तैयार करने का भी आग्रह किया गया ताकि पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा और उसकी गरिमा कायम रह सके। यह भी पढ़ें- राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.