घाटशिला, अप्रैल 1 -- घाटशिला। पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक सेवा परिषद घाटशिला ने डीसी कर्ण सत्यार्थी को स्थानीय निकाय चुनाव, रामनवमी, ईद उल फितर, सरहुल को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई दी। सेवा परिषद के सदस्यों ने कहा कि जमशेदपुर और ग्रामीण इलाके जो संवेदनशील हैं वहां अप्रिय घटना के त्योहार संपन्न कराना प्रशंसनीय है। अगुवाई कर रहे एयर वेटरन जावेद शौर्य, फ्लाइंग ऑफिसर विकास मैती, कैप्टन धनों टुडू, वारंट ऑफिसर ललन प्रसाद सिंह, सूबेदार मेजर लुगू बास्के ने डीसी को वेटरन कैप और शॉल देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...