डीसी के फर्जी हस्ताक्षर मामले में डॉ मिहिर की गिरफ्तारी पर लगी रोक
धनबाद, जून 24 -- धनबाद, प्रतिनिधि। बारामुड़ी स्थित बिरसा मुंडा पार्क के समीप महकालेश्वर कॉम्पलेक्स में संचालित किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ मिहिर कुमार को अदालत से मंगलवार को राहत मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने डॉ मिहिर की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। डॉ मिहिर की ओर से अधिवक्ता शाहनवाज ने दलील देते हुए कहा कि वे खुद इस मामले के भुक्तभोगी हैं। उन्होंने दीपांकर नाथ दत्ता पर पूर्व में ही उनसे गड़बड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। दीपांकर नाथ दत्ता ने ही उन्हें कागजात उपलब्ध कराए थे।डॉ मिहिर के विरुद्ध डीसी आदित्य रंजन व सिविल सर्जन के निर्देश पर धनबाद की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनीता चौधरी ने धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के कागजात और लाइसेंस बनवाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.