सिमडेगा, जून 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत महिला किसानों द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम भेंट की। मौके पर डीसी ने सीएम को बताया कि जिले में बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आम को अंतर्राष्ट्रीय बाजार को उपलब्ध कराया गया है। आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप यूनाइटेड किंगडम रवाना की गई है। उन्होंने बताया कि जेएसएलपीएस की महिला जागृति व बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अगुवाई में यह उपलब्धि किसानों और महिला-नेतृत्व वाले एफपीओ की वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीएम ने जिला प्रशासन के इस पहल की प्रशंसा...