डीसी के निर्देश पर कृषि दुकानों में जांच अभियान चलाया गया
लातेहार, मई 9 -- लातेहार, संवाददाता । डीसी संदीप कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में एसडीएम अजय कुमार रजक के नेतृत्व में बीडीओ मनोज कुमार तिवारी,सीओ नंदकुमार राम आदि ने विभिन्न कृषि दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। जांच अभियान के दौरान खाद, बीज एवं कृषि से संबंधित अन्य सामग्री की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री, स्टॉक पंजी, लाइसेंस तथा गुणवत्ता मानकों की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें निरीक्षण के क्रम में किसानों से भी जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें किसी प्रकार की अनियमितता अथवा अधिक मूल्य वसूली की शिकायत प्रशासन को देने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध, ओवररेटिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.