रामगढ़, अगस्त 12 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। झारखंड सेवा समिति के आयोजित तिरंगा यात्रा में कुजू व भरेचनगर क्षेत्र के तमाम नागरिकों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है। स्थानीय मणिपाल स्कूल  निदेशक सह समाजसेवी गया प्रसाद रॉय ने क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए कहा है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता, सम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगी। उन्होंने क्षेत्र के आसपास के सभी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों व आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे परिवार एवं साथियों के साथ इस यात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। यह भी पढ़ें- Jamui News: 'हर घर तिरंगा अभियान - 202...