जामताड़ा, अप्रैल 7 -- जामताड़ा। साइबर अपराधियों के डीसी रवि आनंद का 62857-4611-3378 नंबर से रवि आनंद नाम से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला संज्ञान में आया है। जिसके संज्ञान में आते ही सोमवार को डीसी ने बताया कि उनके फोटो प्रयोग करते हुए साइबर अपराधियों के द्वारा 62857-4611-3378 नंबर से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाए जाने एवं कतिपय लोगों से मैसेज किए जाने की सूचना मिली है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि उक्त नंबर से प्राप्त मैसेज को इग्नोर करते हुए तुरंत ब्लॉक कर दें एवं किसी प्रकार के झांसे न आएं। अगर उक्त फेक अकाउंट के जरिए किसी भी राशि की मांग की जाती है तो उसे इग्नोर करें। साथ हीं इसकी शिकायत तत्काल साइबर थाना को दें। वहीं डीसी ने इस मामले पर समुचित कार्रवाई करने हेतु एसपी कार्यालय को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उनहोंने कहा कि जिला ...