डीसी के जनता दरबार में पहुंचीं शिकायतें
धनबाद, जून 20 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। राजगंज, चिरकुंडा, कतरास, धनबाद, बरवाअड्डा, झरिया, गोविंदपुर, सिजुआ, तोपचांची, सरायढेला, बलियापुर, बाघमारा सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों ने अपनी शिकायतें सुनाईं। जनता दरबार में जबरन घर निर्माण, जमीन पर कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने, विस्थापन संबंधी समस्याएं, भू-मापी, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता, आंगनबाड़ी सेविका चयन, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार में अनियमितता, दाखिल-खारिज लंबित रहने सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन आए। डीसी ने आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जन शिकायत निवारण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.