डीसी के जनता दरबार में पहुंचा कोयला चोरी का मामला
धनबाद, मई 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी के जनता दरबार में कोयला चोरी का मामला पहुंचा। तेतुलमारी की हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने वेस्ट मोदीडीह कोलियरी की हरिजन बस्ती में अवैध मुहाना खोलकर कोयले की निकासी करने की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद बीसीसीएल ने अवैध मुहाने की भराई की थी, परंतु तस्करों ने मुहाना खोलकर कोयले का अवैध खनन शुरू कर दिया है, जिससे बस्ती के जमींदोज होने व जान-माल की क्षति होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 37 मामलों की हुई सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देशअन्य समस्याएँ डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार में आमजनों की शिकायत सुनी। गोविंदपुर के पलैयडीह के ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों ने स्कूल बनाने के लिए दो एकड़ भूमि दान में दी थी, जिसकी डीड भी उपलब्ध है। सर्वे के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.