बोकारो, नवम्बर 26 -- गोमिया, प्रतिनिधि। बोकारो उपायुक्त द्वारा जारी स्पष्ट निर्देश के बावजूद नवनियुक्त 105 चौकीदारों को अब तक उनके पदस्थापित अंचलों में विरमित नहीं किया गया है। वर्ष 2024 में नियुक्त इन चौकीदारों को 9 जून 2025 से तीन माह का बुनियादी प्रशिक्षण पुलिस केंद्र बोकारो में कराया गया था। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत डीसी कार्यालय ने 31 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को सभी चौकीदारों को संबंधित अंचल कार्यालयों में वापस भेजने का आदेश दिया था। आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि चौकीदारों की उपस्थिति से अंचल क्षेत्र में दैनिक विधि-व्यवस्था कार्यों जैसे रोड जाम, धरना-प्रदर्शन नियंत्रण को सुचारू रूप से संचालित करने में सुविधा मिलेगी। कई अंचल अधिकारियों ने भी चौकीदारों की तत्काल वापसी का अनुरोध किया था। नाम न बताने की शर्त पर कई चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.