लातेहार, मई 16 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उससे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- कांके में पेट्रोल पंपों के लिए सख्त नियम लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : एएसपीनियम लागू करने की प्रक्रिया डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर शनिवार से पूरे जिले में नो हेलमेट, नो पेट्रोल नियम लागू कर दिया गया है। इस संबंध में डीटीओ उमेश मंडल ने जिला परिवहन कार्यालय में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में डीटीओ ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिया कि बिना हेलमेट पहने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए। यह भी पढ़ें- अप्रैल माह में वाहन चेकिंग के दौरान 2.40 करोड़ रुपए से अधिक की हुई वसूलीसड़क सुरक्षा पर ध्यान उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ले...