गुमला, अप्रैल 20 -- गुमला, संवाददाता । डीसी दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में उच्च स्तरीय जिला समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति,लंबित मामलों और चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। करीब पांच घंटे चली बैठक में डीसी ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण करने और गांवों की जरूरतों के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की सतत निगरानी पर जोर दिया गया। कृषि क्षेत्र में केसीसी आवेदनों के त्वरित निष्पादन, सामूहिक खेती व पशुपालन को बढ़ावा देने के निर्देश ...